सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव में 23 अक्तूबर की सुबह 24 वर्षीय सोनम का शव पंखे से फंदा से लटका मिला था। पुलिस ने विवहिता की मां हीरावती देवी की तहरीर पर उसके पति, सास और देवर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया थ। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस की मदद से रविवार को पति दीपक कुशवाहा, सास निर्मला देवी व देवर बलिराम कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद