फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दौड़ में प्रिंस और प्रीति चौहान ने बाजी मारी

Mon, 27 Oct 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। विकास खंड बनकटा की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन कंपोजिट विद्यालय नियरवा में शनिवार को हुआ। सौ मीटर की दौड़ में नियरवा के प्रिंस और बालिका वर्ग में बंगरा बाजार की प्रीति चौहान ने बाजी मारी। दो सौ मीटर में प्रिंस व सुंदरी चौहान तथा चार सौ मीटर में सन्नी ने बाजी मारी। इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी प्रेम को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, बिंदा कुशवाहा, ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह, शिक्षक नेता रामजी यादव, विपिन बिहारी, मनोज सिंह चंदेल, सुरेंद्र सिंह, नजमा परवीन आदि ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें