फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फतेहपुर कांड की तरह पूरे परिवार को मारने की दी धमकी

Sat, 11 Nov 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भरोहिया गांव का मामला, पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। भरोहिया गांव में एक विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों ने फतेहपुर कांड की तरह पूरे परिवार को एक साथ जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भरोहिया गांव के शिवदयाल चौबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव की एक जमीन पर कब्जे को लेकर एक परिवार से विवाद चल रहा है। जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग जबरन कब्जा करने के प्रयास में लगे हुए है। जिसका विरोध करने पर वह मारपीट करने पर आमादा है। जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड की तरह उनके पूरे परिवार की एक साथ हत्या करने की धमकी दी। आरोपी पक्ष का विवाद में पूर्व में पुलिस चालान कर चुकी है। पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर गांव के वीरेंद्र, बालेंद्र और प्रेमशीला पर अभियोग पंजीकृत किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें