फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टाफ नर्स का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Thu, 22 May 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

एकौना। क्षेत्र के एक गांव की युवती का नहाते समय वीडियो बनाकर कुछ युवक उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने और 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने पीड़िता के भाई को वीडियो भेज दिया। मामले में पुलिस ने एकौना गांव के आठ युवकों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता कानपुर के एक अस्पताल में स्टाफ नर्स है।
विज्ञापन

32 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने गांव में रहकर इंटर तक पढ़ाई की। इस दौरान गांव के दो युवक उसे परेशान किया करते थे।
युवती मेडिकल की पढ़ाई करने लखनऊ चली गई। इसके बाद कानपुर के एक अस्पताल में उसे स्टाफ नर्स की नौकरी गई। वह पिछले साल मई में गांव आई थी। गांव में उसकी मां रहती है। वह घर के स्नान घर में नहा रही थी। इस दौरान गली के रास्ते जाकर गांव के चार युवकों ने उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

इसमें रिश्तेदारी का एक युवक भी शामिल है। कुछ दिन बाद युवकों ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर वीडियो को डाल दिया।
शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। आरोपियों ने वीडियो उसके भाई को भेजकर एक क्यूआर कोड भेजा और 50 हजार रुपये की मांग की।
इससे उसका परिवार सदमे में है। आरोप है कि युवकों ने वीडियो बनाने के बारे में पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने मामले में एकौना गांव निवासी आठ युवकाें पर केस दर्ज किया है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें