गढ़रामपुर। पहले किशोरी का अपहरण किया। अब आरोपी अपहृता की मां पर केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। केस वापस नहीं लेने पर उसकी दूसरी बेटी के अपहरण की बात कह रहे हैं। पीड़ित महिला की तहरीर पर चार आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला थाने में दी है। कहा है कि उसकी एक बेटी का तीन जून को पड़ोस के गांव के कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। इस मामले में पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपियों पर अपहरण का केस दर्ज किया है। अब आरोपी पूर्व में दर्ज केस को वापस लेने के लिए उसको बार-बार धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि केस वापस नहीं लेने पर उसकी दूसरी बेटी का अपहरण कर लेने व जानमाल की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के भिसवां गांव के आरोपी पिंटू पासवान, ममता देवी, बुलेट पासवान समेत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अपहरण व जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है। संवाद