फोटो समाचार
2023-24 में डॉ. बीएन यादव ने 1327 मरीजों का किया है सफल ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। राजकीय नेत्र शल्य की ओर से सीएचसी और आइओएल द्वारा किए गए मोतियाबिंद ऑपरेशन में जारी की गई रैंकिंग में बरहज सीएचसी को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। 2023-24 में प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आईओएल सेंटरों पर किए गए मोतियाबिंद के ऑपरेशनों की रैंकिंग निकाली गई। राजकीय नेत्र शल्य की ओर से घोषित किए गए टॉपटेन के परिणाम में नेत्र सर्जन डॉ. बीएन यादव को पहला स्थान मिला है। उन्होंने एक वर्ष में 1327 मरीजों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया है। जबकि उन्नाव, जौनपुर, गाजियाबाद, आजमगढ़, संतकबीर नगर, गौरीबाजार और लखनऊ के सीएचसी क्रमश: दूसरे, तीसरे और दसवें स्थान पर रहे। मिली कामयाबी पर चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल, ख्याति श्रीवास्तव, विवेक सिंह, केपी गुप्त, चीफ फार्मासिस्ट शैलेष तिवारी, सीपी गुप्त, रवीश रावत, पंकज, अरुण, दीपक, पृथ्वीराज आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।