फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पाइप में लिकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ

Mon, 27 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कसया ढाला के समीप लिकेज जलकल का पाईप राहगीरो को आने जाने में हो रही दिकक्त।संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका के जलकल विभाग के गेट के पास हुई लिकेज, कर्मचारियों ने रबर के ट्यूब से बांधकर रिसाव किया कम
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका के जलकल विभाग के गेट पास सोमवार सुबह 9 बजे पाइप लाइन में लिकेज हो गई। इससे हजारों लीटर गैलन पानी बर्बाद हो गया है। वहीं आने-जाने में नगर के लोगों को परेशानी हुई। आससास के रहने वाले लोगों ने बताया कि जर्जर होने की वजह से पाइप में अपने आप लिकेज हो गई। नगर पालिका के कर्मचारियों ने रबर के ट्यूब से जैसे-तैसे पाइप को बांधा है। पाइप से पानी का रिसाव जारी है।
शहर में जलकल की करीब तीस वर्ष पुरानी पाइपें जर्जर हो चुकी हैं। इस कारण आए दिन लीकेज हो जा रही है और फट जा रही हैं। इससे स्वच्छ पेयजल की बर्बादी हो रही है। लोगों के घरों मेंं जलकल आपूर्ति का गंदा पानी भी पहुंच जा रहा है। इतना ही नहीं काफी दिनों तक पानी जमा होने से सड़क भी टूट जा रही है।
विज्ञापन

शहर की जलापूर्ति के लिए डाली गई पाइप लाइन के लीकेज और फटने की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। अगर पाइप फट जाए तो उसे बनाने में कई दिन लग जा रहे हैं। जिससे जिम्मेदार अफसर बेपरवाह हैं। सोमवार को नगर पालिका के जलकल विभाग के गेट के पास ही पाइप लाइन में लिकेज थी। पर हालत यह रही कि पानी की बर्बादी होती रही और उसे पूरे दिन में ठीक नहीं किया जा सका। किसी तरह कुछ कर्मचारियों ने जुगाड़ से पाइप से निकल रहे पानी बंद किए थे। शहर के कसया ढाले के पास लकड़ीहट्टा को जाने वाली मुख्य सड़क के पास पाइप लाइन फटी थी यहां तो हालत यह थी कि स्वच्छ जल नाले में बह रहा था। पर इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था।
-
आए दिन हो रहे लीकेज
देवरिया। शहर में तीन महीने के दौरान फोरलेन से लगायत गली, मोहल्लों में जलकल की पाइप फटने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अक्तूबर माह में महिला थाने के पास, शहीद गेट, एसपी आफिस के पास पाइप लाइन फट गई थी। इसके कारण रामनाथ देवरिया मोहल्ले में लोगों के घरों में गला पानी चला गया था। इससे करीब 40 लोग उल्टी, दस्त के शिकार हो गए थे। अभी कुछ दिन पहले कोतवाली चौराहे पर जलकल की पाइप फट गई थी। ठीक होने के बाद सड़क जैसे-तैसे छोड़ दी गई। शहर के साकेत नगर में पाइप लाइन फटने के कारण टूटी सड़क जैसे-तैसे पड़ी हुई है। शिव मंदिर के पास दो जगहों पर पाइप लाइन फटने के कारण सड़क के बीच में ही गड्ढा हो गया है।
विज्ञापन

-
पाइप लाइन लीकेज होने पर सड़क की मरम्मत कराई जाती है। जिन जगहों से शिकायत आती है उसे तुरंत ठीक करा दिया जाता है। इससे टूटी सड़कों को नगर पालिका बनवाती है।
पीएन मिश्रा एई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें