फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरवा पावर हाउस में 33 हजार वोल्ट का तार टूट... रातभर गुल रही बिजली

Mon, 14 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के पुरवा पावर हाउस से जुड़े उपभोक्ताओं को शनिवार की रात भीषण गर्मी और बिजली कटौती की दोहरी मार झेलनी पड़ी। रात करीब 10 बजे 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।
बिजली निगम ने जैसे-तैसे वैकल्पिक व्यवस्था का आपूर्ति बहाल की, मगर ओवरलोड की वजह से बिजली बार-बार ट्रिप कर जा रही थी।
रात करीब दो बजे के आसपास पार हाईटेंशन तार जुड़ने के बाद आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो सकी। बिजली ठप रहने के चलते उपभोक्ताओं को रातभर गर्मी में बिलबिलाते हुए गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

पुरवा पावर हाउस से रामगुलाम टोला, भीखमपुर रोड, सिंधी मिल कॉलोनी, गोरखपुर रोड, औराचौरी सहित अन्य मोहल्लों में बिजली आपूर्ति होती है। लोगों का कहना है कि रात करीब 10 बजे बिजली कट गई। करीब एक घंटे बाद बिजली आई भी तो वह बार-बार ट्रिप कर रही थी। इससे गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए।
लोगों ने जानकारी ली पता चला कि 33 हजार वोल्ट का तार टूटा है। उसे जोड़ा जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, मगर ओवरलोड के चलते वह बार-बार ट्रिप कर जा रही है।
विज्ञापन

इधर, गर्मी से निजात पाने के लिए कुछ लोगों ने पंखों और कूलरों को चलाने के लिए इन्वर्टर का सहारा लिया। देर रात तक इनकी भी बैटरियां जवाब दे गईं।
बिजली निगम के कर्मचारी रात मेंे करीब दो बजे मरम्मत करने में सफल हुए। इसके बाद जाकर कहीं बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली कटने से पावर हाउस से जुड़े करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बिजली निगम से मांग की है कि पावर हाउस की ओवरलोडिंग की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि े इस तरह दोबारा परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें