फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शटर तोड़ दो दुकानों में चोरी, नकदी सहित तीस हजार का सामान उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना, पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के मालीबारी चौराहे पर मंगलवार रात दो दुकानों का शटर तोड़कर चोर नकदी सहित तीस हजार का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र के मालीबारी चौराहा पर माड़ीपार गांव के रहने वाले जसवंत सिंह की किराने की दुकान है। उनके बगल में ही नगर पंचायत बरियारपुर के भरौटा के रहने वाले मिथिलेश यादव की लैपटाॅप, बैट्री, कंप्यूटर व अन्य पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। दोनों दुकानदार मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच रात में चोर दोनों दुकानों का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। जसवंत की दुकान से दस हजार नकदी और मिथिलेश की दुकान से इंवर्टर की बैट्री सहित अन्य सामान चोर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने दुकानदारों को घटना की जानकारी दी। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस गई थी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें