फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील प्रशासन ने ग्राम सभा की बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच नोकझोंक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा को तहसील प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर लगवाकर खाली करा दिया। इसे लेकर तहसील प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सोनबरसा गांव में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर संदीप यादव पुत्र लालजी यादव समेत कई लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान मनोज यादव ने तहसील प्रशासन से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर हिदायत दी थी। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के बजाय वह हलका लेखपाल व अन्य कर्मचारियों को फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने लगे। इस पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। नायब तहसीलदार सलेमपुर के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। बुधवार को नायब तहसीलदार के साथ राजस्व कर्मचारियों ने मौके पर जाकर गैर आवासीय अतिक्रमण हटवाया तथा आवासीय अतिक्रमण पर बेदखली का केस दर्ज किया दिया गया। नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथ सिंह ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए लोगों को खाली कराया गया है। साथ ही कुछ लोगों के खिलाफ बेदखली का केस किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद बाकी अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें