फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरों ने सुने घर को बनाया निशाना

Mon, 16 Feb 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू चौराहे पर चोरों ने एक घर से हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवर उड़ा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, मुंडेरा बाबू चौराहे पर कपिल देव पटेल का मकान है। इसी मकान में उनके छोटे भाई का हिस्सा है। कुछ दिन पहले मोहन रोजी-रोजगार के चक्कर में बाहर चले गए। उनकी पत्नी पुष्पा देवी भी रविवार को किसी रिश्तेदारी में चली गई थीं। सोमवार को जब वह वापस घर लौटी तो घर के भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। पीड़ित के आरोपों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें