फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक ही रात चार घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Sun, 29 Nov 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। जिरासो गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। पूर्व प्रधान समेत कई लोगों के घरों में चोरी और कोशिश की घटनाएं हुईं। चोर नकदी और कपड़ों से भरा बॉक्स व बैग लेकर भाग गए। शनिवार सुबह चोरी का सामान गांव के पास बगीचे में फेंका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

जिरासो निवासी पूर्व प्रधान पंचम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात चोर उनके पिता के कमरे से एक बॉक्स और पांच हजार रुपये नकद उठा ले गए। बॉक्स में कपड़े रखे थे। इसके अलावा चोरों ने चंद्रभान सिंह के मकान का ताला तोड़कर बैग और ट्रॉली बैग चुरा ले गए। दोनों में कपड़े रखे हुए थे। शनिवार सुबह खाली बॉक्स और ट्रॉली बैग गांव के पास एक बगीचे में मिला।
इसके अलावा चोरों ने सुनील कुशवाहा के घर में भी चोरी की कोशिश की। ग्रामीणों के अनुसार, परसौनी गांव में भी तीन घरों में चोरी की कोशिश की गई मगर शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें