संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। कस्बे में सोमवार की दोपहर एक क्लीनिक के कैश काउंटर से दो उचक्कों ने करीब तीन हजार रुपये उड़ा दिए। उचक्कों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसे कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। भलुअनी चौराहे पर डॉ. आलम की क्लीनिक है। दोपहर करीब 1:30 बजे डॉ. आलम किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच दो उचक्कों ने उनके कैश काउंटर से रुपये उड़ा दिए।
फुटेज में एक उचक्का लाल रंग का टी-शर्ट पहने हुए है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना पर मिली है। जांच कराई जा रही है।