फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंदिर से बाइक उड़ा ले गए चोर

Thu, 26 Mar 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के भिरंडा समय माता मंदिर परिसर से बुधवार रात में एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के छतहरा गांव निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार की संध्या में बाइक से भिरंडा समय माता मंदिर परिसर आयोजित जागरण में गया था। रात 10 बजे के बाद जागरण पंडाल से निकलकर जहां बाइक खड़ी थी, वहां पहुंचा तो बाइक नहीं थी। इधर-उधर खोजबीन करने के बाद नहीं मिली तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें