बरहज। कपरवार गांव निवासी जयबहादुर सिंह के सूने मकान को सोमवार की रात चोरों ने खंगाल दिया। परिजन एक शादी समारोह में बड़हलगंज गए हुए थे। चोरी के घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में खलबली मच गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को तहरीर देकर कपरवार निवासी जयबहादुर सिंह ने कहा है कि वह और उनका परिवार सात मई को शादी समारोह में भाई के घर बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बगहा गया हुआ था। मंगलवार की सुबह घर में सामान बिखरे पड़े हुए थे। चोरों ने कुछ आभूषण, नकदी और अनाज पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि कुछ दिन पहले पड़ोस के घर में भी चोरों ने चोरी की थी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौकेे पर गई थी। संवाद