लार। बंद मकान को चोर ने खंगाल दिया। जेवरात और नकद 20 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी घर पहुंचे मकान मालिक को हुई तो उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। जमसदा गांव निवासी विजय कुमार मौर्या के मुताबिक, परिवार के साथ वह हरियाणा के फरीदाबाद में रहते हैं। घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। ताला बंद रहता है। बृहस्पतिवार की शाम किसी काम से घर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि सामान फर्श पर बिखरा हुआ है।
अलमारी के अंदर रखे नकद 20 हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी, चार पीस चांदी का पायल, एक मांग टीका और कमर बंद गायब है। घर के अंदर लगा कैमरा भी तोड़ दिया गया था। संवाद