फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोखरी से मछली लेकर भागे चोर, एक पकड़ा गया

Fri, 11 Jul 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सिसई गांव में पट्टे की एक बड़ी पोखरी में छोड़ी गई 1.80 लाख रुपये की मछलियां चोर मार ले गए। पालक अनिल यादव का कहना है कि बुधवार आधी रात में पोखरी पर जाने के दौरान वहां पांच व्यक्तियों को जाल से मछली मारते रंगेहाथ पकड़ लिया था, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाते हुए चार भाग निकले। एक चोर की पहचान हो गई है। पीड़ित ने मौके पर पुलिस भी बुलाया था। आरोप है कि चार-पांच दिनों से लगातार रात में चोर मछलियां मार रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिसई गांव निवासी धर्मेंद्र भारती के नाम से गांव के छठ घाट के पास स्थित तीन एकड़ में फैली पोखरी का पट्टा हुआ है। इसमें धर्मेंद्र भारती और गांव निवासी अनिल कुमार यादव मिलकर मछली पाले हुए हैं। अनिल का कहना है कि बुधवार रात साढ़े बारह बजे पोखरी के पास पहुंचा तो देखा पांच लोग जाल लेकर पोखरी में मछली मारते दिखाई पड़े। उन सबको दौड़ाने पर चार तो मछली लेकर भाग निकले। मगर एक पकड़ में आ गया। उसकी पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें