बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के कुईयां गांव में शुक्रवार की रात रामदरश यादव के घर की खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोर घुस गए। नकदी सहित जेवरात चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर शोर-शराबा सुनकर दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि भोजन करने के बाद पुरुष दरवाजे पर, जबकि घर की बहू अपने कमरे में सो गईं। रात में चोरों ने मौका देख खिड़की का ग्रिल तोड़कर कमरे में घुस गए। रामदरश का कहना है कि अंगूठी, कान की बाली, मंगलसूत्र, नौ पायजेब के अलावा करीब 10 हजार रुपये नकदी आदि चुरा ले गए। थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।