फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अब काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे अधिवक्ता

Sat, 02 May 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। लक्ष्मीपुर गांव निवासी तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक मदद की मांग को लेकर बीते 27 दिन से न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे बरहज तहसील बार संघ ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।
विज्ञापन

अब वे वादकारियों के हित को देखते हुए काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे।
तहसील बार संघ अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव और महामंत्री अमरेश यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की बैठक शनिवार को हुई।
बार संघ अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में अब तक के घटनाक्रम पर चर्चा की गई। इसके बाद मांगें पूरी होने तक वकीलों ने सोमवार से काली पट्टी बांधकर कार्य करने और शुक्रवार को कार्य से विरत रहने का फैसला लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसाील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, रामलाल, श्रवण सिंह, उदयराज चौरसिया, चंद्रभान चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें