फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, उठा ले गए सामान

विज्ञापन
बरहज के गड़ेर ​स्थित हरखौली गांव में हुई चोरी के बाद घर में बिखरा सामान   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। गड़ेर के हरखौली गांव में बुधवार रात छत के रास्ते चोर घर में घुस गए और घर को खंगाला। चोर करीब दस लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। सूचना मिलने पर भलुअनी पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

हरखौली गांव निवासी राजकुमार गुप्त पुत्र स्व. महातम के घर में चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए। परिजनों के अनुसार घर पर अकेले उनकी भाभी बेबी देवी थीं, जो सोई थीं। जबकि राजकुमार गुप्त बाबा धाम और उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। चोरों ने बॉक्स और आलमारी में रखे जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर सोने का एक हार, तीन चेन, दो टीका, एक झुमका, नथिया, दो अंगूठी, तीन-तीन मंगलसूत्र और झाला, चांदी का पायजेब, कमरबंद आदि उठा ले गए। चोरी की घटना को लेकर गांव में हदशत है। थानाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें