फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकान में पीछे के रास्ते से घुसे चोर, पांच लाख रुपये की चोरी

Thu, 14 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी खास गांव के टोला रायपुरा में मंगलवार की रात मकान में पीछे के रास्ते घुस कर चोर करीब पांच लाख रुपये का जेवर व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घर के लोग बुधवार की सुबह उठे तो घर में कुछ सामान बिखरा मिला। जबकि अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भटनी के घांटी खास गांव के रायपुरा टोला निवासी देवेंद्र राजभर की पत्नी रंभा देवी व घर के लोग भोजन करने के बाद सो गए। सुबह नींद खुली तो देखे कि घर में कुछ सामान बिखरा पड़ा है और अन्य सामान गायब है। मकान के पिछले हिस्से में दरवाजा नहीं होने के कारण ईंट सजा कर उसको बंद किया गया था। चोर उसी दरवाजे का ईंट हटा कर घर के अंदर घुसे और सारा बाक्स सहित अन्य सामान उठा ले गए। रंभा देवी ने भटनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कर जांच की। थानाध्यक्ष डाॅ. महेंद्र कुमार ने कहा कि चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। जांच की जा रही है। मामले का खुलासा कर घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें