फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामपुर महुआबारी के प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल

Thu, 14 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पथरदेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी के ग्राम प्रधान अफजल अंसारी का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने 18 अगस्त के आदेश को निरस्त करते हुए यह कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी के प्रधान अफजल अंसारी के प्रधान पद पर रहते हुए एक मामले में उनके जेल जाने से रिक्त हुए ग्राम प्रधान पद से संबंधित शक्तियों के प्रयोग एवं कार्यों के निष्पादन के लिए ग्राम पंचायत की सदस्य अनीता देवी को नामित किया गया था। 23 अगस्त प्रधान अफजल अंसारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद 28 अगस्त को उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र देकर ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर को सक्रिय करने व वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को बहाल करने की मांग की गई थी। डीएम ने पंचायती राज एक्ट में दी गई व्यवस्था के तहत प्रधान पद की शक्तियों के प्रयोग एवं कार्यों के निष्पादन के लिए ग्राम पंचायत सदस्य के निर्गत आदेश को निरस्त कर अफजल अंसारी को पुनः पदीय दायित्वों एवं कार्यों के संपादन के लिए अधिकृत कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें