फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांव में घूम रहे हैं चोर, पुलिस पड़ी सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक पखवाड़ा पूर्व एक ही रात तीन गांवों में ट्रैक्टर और राइस मिल में हुई चोरियां
विज्ञापन


- पकड़े गए दो चोरों ने वारदात में तीन और के शामिल होने की स्वीकारी थी बात

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में एक ही रात ट्रैक्टर की बैटरियों और राइस मिल के उपकरणों की हुई चोरियों में अभी भी तीन चोर फरार हैं। हालांकि पुलिस ने दर्ज केस के तहत दो चोरों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर उनके घर से चोरी की तीन बैटरियां और 21 रिंच समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस फरार चोरों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। इन दिनों सुस्त पड़ गई है, जबकि चोर गांव में ही घूमते नजर आ रहे हैं।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी हरेंद्र गुप्ता का दरवाजे पर ट्रैक्टर ट्राॅली सहित कंबाइन मशीन खड़ी रहती है। एक पखवाड़ा पूर्व चोरों ने ट्रैक्टर की दो बैटरी, शाफ्ट, रिंच और पटिया खोल कर लेकर चले गए। दूसरी चोरी मंगराईच गांव निवासी सोहनलाल मौर्या के यहां हुई है। चोर ट्रैक्टर की चार बैटरी, पटिया, रोटावेटर और राइस मिल का एक्सल,पट्टा और तकरीबन साठ लीटर डीजल चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसी तरह धनौती गांव निवासी अजय गौड़ के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर ट्राॅली में से ट्राॅली का तकरीबन डेढ़ क्विंटल लोहे का पटिया चुरा ले गए। पुलिस ने सोहनलाल और हरेंद्र की तहरीर पर वारदात के एक दिन बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल दो चोरों को चोरी के कुछ उपकरणों के साथ पकड़ भी लिया। पकड़े गए चोरों ने पड़ोस गांव के तीन और चोरों को घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी थी।
पुलिस ने बताए नामों के मुताबिक उनके घरों पर दबिश भी दी, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आए। अब पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस दो चोरों को गिरफ्तार करने के बाद सुस्त पड़ गई है, जबकि तीनों चोर खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि सीजन चालू होने वाला है। चोरी गए उपकरण मिल जाते तो दूसरा नहीं खरीदना पड़ता।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मंगराईच गांव निवासी प्रेमचंद चौहान उर्फ लालू और नितेश प्रजापति उर्फ भुट्टी को जेल भेजा जा चुका है। बाकी तीन को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें