फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तालिबानियों की तरह चीर डाला मेरे विशाल को

Wed, 20 Nov 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एकौना/रुद्रपुर। हत्यारों ने मेरे बेटे को तालिबानी आतंकवादियों की तरह चीर डाला। उसके शरीर को मीट काटने वाले चाकू से बेरहमी से फाड़ दिया गया। सीने में चाकू घोंपकर हत्यारों ने गड्ढा बना दिया। हत्यारों को जबतक उसी तरह की मौत नहीं मिलेगी, तब तक कलेजे को ठंडक नहीं मिलने वाली..।
बेटे विशाल की नृशंस हत्या से आहत मां विजयलक्ष्मी प्रदेश सरकार और अफसरों से यही विनती कर रही हैं। मुख्य आरोपी रजा के मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद भी छात्रनेता विशाल के माता-पिता संतुष्ट नहीं हैं। विशाल की मां ने मंगलवार को कहा -रजा जैसे दुर्दांत अपराधी को पैर में गोली मारकर पुलिस क्या साबित करना चाहती है.. यह कैसा एनकाउंटर है।
विज्ञापन

एनकाउंटर तो मेरे बेटे का हुआ है। पिता विनीत सिंह ने कहा कि हत्यारों ने मेरी दुनिया उजाड़ दी। मुझे पूरी तरह तबाह कर डाला। मेरे इकलौते बेटे की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसे सोचकर रूह कांप जा रही है। मुझे न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

कार्रवाई ऐसी हो जो नजीर बने, ताकि कोई हत्यारा किसी की गोद सूनी करने और खानदान का चिराग बुझाने की हिम्मत न करे। पिता ने दोहराया कि हत्यारों को सिर्फ मौत मिलनी चाहिए। विशाल के मामा वैभव शाही ने भी हत्यारों के साथ कोई रियायत नहीं बरतने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें