फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्मी में खूब तपाया, अब बरसात में यात्रियों को भिगोएगा रोडवेज

Wed, 18 Jun 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया डिपो में यात्री शेड न होने का खामियाजा यात्रियो ंको भुगतना पड़ता है
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रोडवेज परिसर में यात्री विश्रामालय कब तक बनेगा, इसका जवाब देने में जिम्मेदार अब कन्नी काटने लगे हैं। रोजाना 30 से 35 हजार यात्रियों को सफर कराने वाले इस डिपो में आने वालों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है। गर्मी में यहां बस का इंतजार करने वाले लू के थपेड़ों को झेलते हुए खुले आसमान के नीचे खड़े रहने के लिए मजबूर रहे, वही अब बरसात के मौसम में भीगने को भी मजबूर रहेंगे।
देवरिया डिपो का नाम गोरखपुर परिक्षेत्र के महत्वपूर्ण डिपो में शामिल है। यहां प्रत्येक दिन की औसतन आय 20 से 22 लाख रुपये है। रोजाना डिपो की दो सौ से अधिक बसों से 30 से 35 हजार यात्री यात्रा करते हैं। डिपो परिसर में प्रतिदिन हजारों यात्री आते और जाते हैं। बस समय से नहीं मिलने पर दो से तीन घंटे तक इंतजार भी करते हैं, मगर परिसर में समुचित सुविधा न होने से उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले यहां यात्री विश्रामालय बनाने के लिए 34 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा और धूप, गर्मी और बरसात के सितम सहने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इधर, यात्री विश्रामालय के लिए किसी ने टेंडर ही नहीं डाला है। ऐसे में यात्रियों की उम्मीदों को झटका लग रहा है। इंतजार करने वाले घंटों धूप में खड़े होकर बसों के आने की राह देखते हैं।
विज्ञापन

दैनिक यात्री अशोक कुमार, राजहंस पांडेय, नीलम यादव, माधुरी त्रिपाठी आदि ने बताया कि परिसर में यात्री शेड न होने से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। पेयजल और शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब है। मॉडल डिपो बनाने के चक्कर में पुराने भवन को तोड़ दिया गया, मगर नया कब बनेगा, यह बताने वाला कोई नहीं है। यहां के जनप्रतिनिधि भी इसे लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें