देवरिया। यूपी बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 23 जनवरी से 8 फरवरी तक दो चरणों में परीक्षाएं होंगी। जनपद में एक से आठ फरवरी तक परीक्षा कराई जाएगी। एडीआईओएस नीलेश पांडेय ने शनिवार को बताया कि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रथम चरण 23 से 31 जनवरी तक एवं द्वितीय चरण एक से आठ फरवरी तक होगी। गोरखपुर मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरे चरण में होगी। परीक्षकों की सूची में संशोधन का कार्य चल रहा है। जल्द ही बोर्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं से परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जीआईसी के विज्ञान शिक्षक गोविंद सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षकों की सूची में संशोधन के लिए पोर्टल खोला गया है। सुधार की प्रक्रिया चल रही है।