फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो दुकानों से चोरी के मामले में केस दर्ज

Sun, 22 Dec 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के मुसहरी चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात दो दुकानों का ताला तोड़कर हुए चोरी के मामले में शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस मामले के तह तक पहुंच गई है। थानाक्षेत्र के सेमरी गांव के पद्म कुमार सिंह मुसहरी चौराहा पर एक बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उसी मकान में तरकुलवा थानाक्षेत्र के प्रिंस कुमार वर्मा की भी मोबाइल की दुकान है। दोनों दुकानों में बृहस्पतिवार की रात ताला तोड़कर चोरी हो गई। पुलिस ने शनिवार को मामले में केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक पीड़ित दुकानदार बाहर थे। आने के बाद आज तहरीर दिए हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें