फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अध्यक्ष के छह और सदस्य के 167 नामांकन हुए

Sat, 15 Apr 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव : अध्यक्ष पद के 70 और सदस्य के 317 पर्चे बिके, नामांकन केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इसमें सबसे अधिक मझौलीराज नगर पंचायत में दो पर्चे दाखिल किए गए। वहीं सदस्य पद के लिए कुल 167 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए 70 पर्चे बिके। सभासद पद के 317 पर्चे खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक नगर पंचायत भटनी में 29 पर्चे बिके। जबकि सदस्य पद के लिए देवरिया नगर पालिका में सर्वाधिक 42 पर्चे बिके। अब तक अध्यक्ष पर 453 व सदस्य के लिए 2357 पत्रों की बिक्री हुई है। वहीं अध्यक्ष पद अब तक 20 और सदस्य के 223 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर दो नगर पालिका व 15 नगर पंचायतों के लिए नामांकन का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को जिला पंचायत व नगर पालिका परिसर में देवरिया तहसील क्षेत्र में आने वाली नगर निकायों के लिए पर्चे की बिक्री और नामांकन दाखिल किया गया। दोनों स्थानों पर अध्यक्ष और सभासद पद के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं। कक्ष के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। इन नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। नामांकन का कार्य 17 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन


इन निकाय में हुआ नामांकन
-
निकाय- अध्यक्ष- सदस्य-
नगर पालिका देवरिया- 0- 15-
नगर पालिका गौरा बरहज- 1- 14-
नगर पंचायत रुद्रपुर- 0- 5-
नगर पंचायत रामपुर कारखाना- 0- 2-
नगर पंचायत सलेमपुर- 1- 15-
नगर पंचायत भटनी- 0- 11-
नगर पंचायत मझौलीराज- 2 - 17-
नगर पंचायत भलुअनी- 0- 2 -
नगर पंचायत गौरीबाजार- 1- 11-
नगर पंचायत भाटपाररानी- 0- 3-
नगर पंचायत लार- 1- 16-
नगर पंचायत बरियारपुर- 0- 15-
नगर पंचायत बैतालपुर- 0- 9-
नगर पंचायत मदनपुर- 0- 13-
नगर पंचायत हेतिमपुर- 0- 19-
-
इन निकायों में खरीदे गए पर्चे
-
निकाय का नाम - अध्यक्ष- सदस्य-
- नगर पालिका परिषद देवरिया - 9- 42-
- नगर पालिका परिषद बरहज- 3- 22-
- नगर पंचायत रुद्रपुर- 4- 69-
- नगर पंचायत गौरीबाजार- 0- 7-
- नगर पंचायत रामपुर कारखाना- 4- 9-
- भाटपाररानी- 8- 12-
- सलेमपुर- 4- 4-
- भटनी- 10- 10-
- मझौलीराज- 2- 16-
- लार- 2- 14-
- बरियारपुर- 4- 15-
- पथरदेवा- 5- 9-
- बैतालपुर- 2- 22-
- तरकुलवा- 4- 25-
- हेतिमपुर- 3- 9-
- मदनपुर- 0- 10-
- भलुअनी- 6- 22-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें