फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लग्जरी कार से 1076 शीशी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Sat, 15 Apr 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। गश्त के समय वाहन चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली पुलिस ने एक लग्जरी कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में कार से 1076 शीशी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कोतवाली पुलिस ने इसमें शामिल दो तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर कार और अवैध शराब जब्त कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाल गोपाल पांडेय बुधवार की देर रात में रात्रि गश्त पर अपने हमराहियों के साथ निकले। मझौली मोड़, नदावर तिराहे पर मझौली राज चौकी इंचार्ज राकेश कुमार पांडेय के साथ उन्होंने वाहन चेकिंग शुरू की। इसी बीच देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की एक लग्जरी कार को पुलिस ने देखा। पुलिस कर्मियों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो तस्कर कार को लेकर मझौली राज की तरफ भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए दौड़ाकर कार को पकड़ लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम व पता मयूर विहार त्रिलोकीपुर दिल्ली थाना क्षेत्र के गोविंद उर्फ गोविंदा पुत्र रामकिशोर व मुजफ्फरपुर जिला के करजी थाना क्षेत्र के राजेश कुमार पुत्र महावीर शाह बताते हुए कहा कि हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब को वह बिहार लेकर जा रहे थे। जांच के दौरान कार में अवैध कुल 1076 शीशी मिली। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई कार से 1076 शीशी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। इसके साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें