फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीएसए के हाईकोर्ट जाने की चर्चा, कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी के हाईकोर्ट जाने की चर्चा दिन भर होती रही। वहीं बीएसए की अनुपस्थिति में मंगलवार को कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। इसके चलते विभागीय कामकाज लगभग ठप रहा। कर्मचारियों ने रूटीन कामकाज ही निपटाया।
विज्ञापन


कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के शिक्षक कृष्णमोहन सिंह के आत्महत्या प्रकरण में जिलाधिकारी और शासन द्वारा गठित अलग-अलग जांच समिति ने सोमवार को पूछताछ किया था। इस मौके पर डीएम भी काफी देर तक बीएसए कार्यालय में उपस्थित रहीं। देर शाम जिलास्तरीय समिति के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी ने अपनी निलंबन की संस्तुति सहित अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दिया। मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव दिन में कार्यालय नहीं पहुंची। कार्यालय में क्लर्क और अन्य कर्मचारी अपने अपने टेबल बैठे रूटीन कामकाज निपटाते रहे। बीएसए की अनुपस्थिति में कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कम्प्यूटर कक्ष में डीसी एमआईएस समेत सभी लोग अपनी सीट पर बैठकर कामकाज निपटाते रहे। अंदर हाल में भी क्लर्क अपनी सीट पर बैठे थे। पर कोई काम किसी को सूझ नहीं रहा था। एसएसए सेक्शन में भी यही हाल रहा। किसी को कोई काम सूझ नहीं रहा था। प्रथम तल पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था। क्लर्क अपनी सीट पर बैठे कामकाज निपटा रहे थे। बीएसए कार्यालय के बाहर कुछ लोग चाय की दुकान पर बैठे चाय पी रहे थे। वहीं विभागीय हलकों में बीएसए के हाईकोर्ट जाने की भी खूब चर्चा रही। लोगों का कहना था कि वह गोरखपुर के गुलरिहा थाने में दर्ज प्राथमिकी के संदर्भ में अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट गईं हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।



बीएसए कार्यालय के एक बाबू रहे अनुपस्थित
- बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत एक बाबू मंगलवार को अनुपस्थित रहे। कार्यालय में कार्यरत कुछ लोगों ने बताया कि उक्त बाबू सीएल लेकर गए हैं। वहीं विभागीय जानकारों का कहना है कि उक्त बाबू बीएसए के काफी करीब हैं। हो सकता है, वह बीएसए के सहयोग में हों, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें