48 घंटे में महज दो से तीन घंटे मिली है आपूर्ति
बरहज। नगरपालिका गौरा-बरहज के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। नगर में 48 घंटे में लोगों को महज दो से तीन घंटे आपूर्ति मिली है। सरकार के फरमान और मिलने वाली आपूर्ति को लेकर लोगों में नाराजगी है। नगर पालिका गौरा-बरहज में करीब 40 हजार लोग निवास करते हैं। बिजली आपूर्ति के लिए तहसील उपखंड कार्यालय से आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाती है। नगर के शिवसहाय बरनवाल, मुन्ना बरनवाल, अंकित, जितेंद्र भारत, बिरजानंद, जगदीश जायसवाल आदि का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह से बिजली गुल है। जिसका देर शाम तक दर्शन दुर्लभ हो गया था। लोगों का यह भी कहना है कि चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम को लेकर सरकार सतर्क है।