फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूमि विवाद में चले धारदार हथियार, हुए पथराव में 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार गांव की घटना, दो गंभीर, दोनों पक्षों से पड़ी तहरीर, एक हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार गांव में भूमि विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को चले धारदार हथियार और हुए पथराव में 12 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक को डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों को गंभीर चोटे आई है। पुलिस की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नूनखार गांव निवासी रामाश्रय कुशवाहा और रामजीत यादव के परिवार से 12 डिसमिल भूमि को लेकर तकरीबन छह सालों से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को विवादित भूमि पर एक पक्ष निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान चले धारदार हथियार और पथराव में एक पक्ष से रामाश्रय कुशवाहा (50),रवि कुशवाहा (22), संदीप कुशवाहा (24), शशिप्रभा कुमारी (23), रंजीता देवी (32) और सुनील कुशवाहा घायल हुए है। घायलों में रामाश्रय कुशवाहा को गंभीर चोटे आई है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। जबकि दूसरे पक्ष से गणेश यादव (23), राहुल यादव (15), विरेन्द्र यादव (45), मुन्ना यादव (35), रीता देवी (50) और सुरेन्द्र यादव (55) घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से भी सुरेन्द्र को गंभीर चोट आई है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस
विज्ञापन

मौके पर पहुंची थी। एक पक्ष से एक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें