देसही देवरिया। पकड़ी वीरभद्र गांव में रविवार को एक छप्पर में आग लग गई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन आग से घर में रखा सारा सामान जल गया। एक गाय भी झुलस गई। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने क्षति का जायजा लिया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव में श्रीमती का छप्पर और टीनशेड का घर है। रविवार की शाम को घर में अचानक आग लग गई। घर के लोग अभी कुछ समझ पाते कि आग घर में पूरी तरह फैल गई। किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर जुटे गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर पाया। मार्च में श्रीमती के बेटे सूरज गोंड की शादी हुई है। नवविवाहिता के जेवर सहित अन्य सामान जल गया। संवाद