फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर से बरहज के लिए रोडवेज की बस नहीं

Mon, 04 Aug 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सड़कों के मामले में वर्षों से दुश्वारियां झेल रहे रुद्रपुर में सड़क चकाचक होने के बाद भी यातायात के साधन का टोटा बना है। यहां रोडवेज की बसे सिर्फ रुद्रपुर से जिला मुख्यालय और गोरखपुर तक चल रही है। वह भी जिला मुख्यालय पर जाने के लिए सिर्फ सुबह और शाम को ही सवारी मिलती है। बरहज और करहकोल जाने के लिए रोडवेज का कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन

रुद्रपुर से बरहज की दूरी 20 किलोमीटर और गोरखपुर जिले की सीमा से सटा करहकोल की दूरी करीब 16 किमी है। यहां गंतव्य तक पहुंचने के लिए टू लेन की पक्की सड़क बन जाने के बाद रोडवेज की बसे बंद हो गई। जब सड़क खराब रही तो रुद्रपुर से बरहज और बड़हलगंज के लिए सरकारी बस चला करती थी। रुद्रपुर से करहकोल होकर यात्रियों को गोरखपुर जिले के गजपुर और गगहा जाना पड़ता है। इस मार्ग पर रोडवेज का साधन नहीं होने से अच्छी सड़क बनने के बाद भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें