फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्द हवा से नहीं मिल रही राहत, लोग परेशान

Sat, 04 Feb 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण शनिवार को आसमान में बादल छाने और तेज हवा से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
देवरिया। मौसम में बदलाव के कारण शनिवार को आसमान में बादल छाने और तेज हवा से ठंड बढ़ गई। सामान्य से पारा गिर गया है। सुबह और शाम कोहरा होने के चलते ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही कोहरा करीब 11 बजे तक छाया रहा। तेज हवा के कारण ठंड फिर से लौट आई है। बुधवार की इसके बाद थोड़ी धूप तो निकली, लेकिन तेज हवा के कारण ठंड से लोग कांपने लगे। पूरे दिन लोग फिर से एक बार जैकेट, स्वेटर, मफलर, टोपी लगाकर घर से निकले। छात्र भी सुबह ठंड से निजात पाने के लिए ऊनी कपड़ों में विद्यालय पहुंचे। परिवहन निगम की बसों और ट्रेनों में लोग शाल, स्वेटर से ठंड से बचाव कर रहे थे। जिला अस्पताल में महिलाएं गर्म कपड़े पहन और बच्चों को शाल से छिपाकर लेकर पहुंची थीं। शाम के समय ठंड बढ़ने के कारण बाजारों में भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम दिखी। शाम ढलते ही ठंड बढ़ गई। कई जगहों पर लोग अलाव तापने को मजबूर हो गए। लोग अपना कार्य तथा बाजार में खरीदारी कर जल्द ही घर चले गए। रैन बसेरा में भी अन्य दिनों की अपेक्षा संख्या ज्यादा दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें