देवरिया जिले में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पंचनामा तैयार कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के दोनों गांव निवासी शेर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद सेटिंग के मिस्त्री थे। वह नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 भटवा धर्मपुर में मकान बनवाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार को अपने पैतृक गांव किसी काम से गए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से वापस सलेमपुर आ रहे थे।
अभी वह मझौलीराज स्थित भगड़ा भवानी मंदिर के समीप पहुंचे थे कि एक ट्रक के चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों व पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी तहरीर दी है। फिलहाल पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।