फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नवजातों को मेडिकल कॉलेज ले जाने की जरूरत नहीं, अब सीएचसी में ही होगा इलाज

Mon, 19 Jan 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाई गई फोटो ​थिरेपी और वार्मर मशीन   संवाद
विज्ञापन
बरहज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहज को फोटोथेरेपी और वार्मर सुविधा से लैस किया गया है। इससे नवजात बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सकेगा। सीएचसी में आठ नवजात शिशुओं का एक साथ उपचार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिजेरियन (सीजर) डिलीवरी की व्यवस्था पहले से है, लेकिन फोटोथेरेपी की व्यवस्था नहीं थी। इससे जरूरत पड़ने पर बीमार नवजात बच्चों के इलाज में काफी दिक्कत होती थी।
इन बच्चों को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भेजा जाता था। इससे तीमारदारों को काफी परेशानी होती है, लेकिन अब उनकी परेशानियों को अंत हो गया है।
शासन की ओर से सीएचसी में फोटोथेरेपी और वार्मर सुविधा मुहैया कराया गया है।
अस्पताल को दो फोटोथेरेपी और छह वार्मर दिया गया है। जिससे नवजात शिशुओं को सामान्य तापमान में रखा जा सकेगा। चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि फोटोथेरेपी और वार्मर सुविधा से अस्पताल को लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें