देवरिया। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि पर गोरया घाट पर आयोजित सहभोज में बतौर मुख्य अतिथि भिखारी प्रजापति ने कहा कि आज हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने की जरूरत है। भिन्न-भिन्न जातियों में विभक्त हिंदू समाज को एकजुट होकर अपने महापुरुषों, राष्ट्र संतों के प्रति कर्तव्य निष्ठा जाहिर करनी होगी। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही ने कहा कि देवरिया सदैव हिंदुत्व के उत्थान के लिए तत्पर रहा है। अतिथि महंत हरी नारायण सिंह ने कहा कि महंत अवेधनाथ ने छुआछूत से हटकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए उनमें चेतना जागृत करने हेतु सदैव अग्रसर रहे हैं और उन्हीं के पद चिन्हों पर विश्व हिंदू महासंघ चलने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय महामंत्री श्याम बाबू शर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ विनोद कुमार त्रिपाठी, संभाग प्रभारी कमलेश शाही, मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी ,जिला प्रभारी सुभाष तिवारी ,सुनील साह, भोला कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संवाद