फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में पशुओं के प्रति सतर्क रहने की जरूरत : सीवीओ

Sun, 23 Mar 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गर्म हवाओं से संबंधित बीमारियों के प्रबंधन को लेकर शनिवार को विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें लू के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार वैश्य ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे पशुओं के बीमार होने और उनकी उत्पादन क्षमता प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाएगा। अत्यधिक गर्मी के कारण पशुओं को डिहाइड्रेशन, बुखार और गर्भपात जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों से बचाव के लिए पशुपालकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें