लार रोड रेलवे स्टेशन के दक्षिणी ढाले पर लगा जाम, फोटो संवाद
लार रोड। रेलवे स्टेशन के दक्षिणी ढाले पर लगने वाले जाम से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों और नौकरी करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। वहीं लगन के सीजन में यह समस्या कई गुना बढ़ जाता है।
वाराणसी-भटनी रेल खंड पर स्थित लार रोड स्टेशन के पास से रेलवे लाइन को पार कर रामजानकी मार्ग गुजरता है, जो बिहार सहित बड़हलगंज आदि को जोड़ता है। इस पर आवागमन के लिए ढाला बनाया गया है। ट्रेनों के गुजरने समय लार रोड स्टेशन का यह दक्षिणी ढाला बंद हो जाता है।
व्यस्ततम मार्ग होने से यहां जाम लग जाता है। इसके चलते ट्रेन गुजरने के बाद कई बार दो-दो घंटें तक जाम लगा रहता है। नौकरी पर जाने वालों, एंबुलेंस और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण में रेलवे ढाले के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए पिलर लगाए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय लोग अतुल सिंह, हिमांशु सिंह, सुनील सिंह, राजू जयसवाल, कन्हैया, मुन्ना गौड़, मिन्टू आदि लोगों ने बताया कि ढाला पर जाम लगने से काफी परेशानी हो रही है। वहीं स्टेशन मास्टर अमरनाथ तिवारी ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। जल्द जाम से निजात मिल जाएगी।