फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 21 किलोमीटर मार्ग पर गड्ढे अपार, राह चलना दुश्वार

Tue, 05 Dec 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलडॉड़-कठिनईया मार्ग बदहाल, सड़क पर उड़ रही धूल से बीमार हो रहे राहगीर
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद जगी थी उम्मीद, नहीं शुरु हुआ कार्य

बरहज। क्षेत्र के बेलडॉड़-देवरिया मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। जिस पर 200 से अधिक गांवों के लोगों का राह चलना दुश्वार हो गया है। सड़क पर उड़ रही धूल लोगों को बीमार बना रही है। वहीं आए दिन गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। कम दूरी में जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क की दुर्दशा पर विभाग चुप्पी साधे हुए है। नगर निकाय चुनाव से पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा लोकार्पण किया गया था, जिससे सड़क के दिन बहुरने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब तक कार्य शुरु न होने से लोगों में मायूसी है।
रामजानकी मार्ग से बेलडॉड़, परसियां तिवारी, बारादीक्षित के रास्ते देवरिया को जाने वाली सड़क बदहाल हो गई है। इस सड़क के टूटने से न चाहते हुए भी गाड़ियों से आवाजाही करना मजबूरी हो गया है। रामकिशोर चौहान, शिवचंद, दयालु, नंदलाल प्रजापति, अतुल यादव आदि का कहना है कि इस सड़क से देवरिया की दूरी 21.8 किमी है। जनपद मुख्यालय के लिए दूरी कम होने के कारण स्थानीय के अलावा गैर जनपद के लोगों की भी आवाजाही होती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उपेक्षाओं के कारण इस सड़क पर करीब 5000 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारादीक्षित, परसियां तिवारी, बरौली, करौंदी, टेकुआं आदि चौराहों पर गड्ढे में सड़क तब्दील हो गई है। सड़क के टूटने से आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं आम बात हो गई हैं। सड़क पर धूल उड़ने से लोगों में सांस और आंखों की बीमारी का भय सता रहा है।
कोट-
टूटी सड़क के जीर्णोद्धार को लेकर विभाग से संपर्क किया जाएगा। अड़चनों को दूर कराकर सड़क को दुरुस्त करा दिया जाएगा। - अवधेश कुमार निगम एसडीएम, बरहज
स्पीक अप-
बेलडॉड़-कठिनईया-देवरिया मार्ग पर अनगिनत गड्ढे बन गए हैं। जबकि अन्य सड़कें भी बदहाल हो गई हैं। जिससे बरहज-भलुअनी-देवरिया मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ गया है। जिससे अक्सर मार्ग दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र की बदहाल सड़कों के पीछे विभाग जिम्मेदार है। सड़क पर उड़ रही धूल के कारण लोग सांस और आंख की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। - उदयराज चौरसिया, एडवोकेट बरहज
प्रदेश सरकार का दूसरा कार्यकाल चल रहा है, लेकिन सड़कें जस की तस बनी हुई हैं। इन टूटी सड़कों पर यात्रा करना जान जोखिम में डालना है। इस पर किसी भी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ रही है। , राजेश यादव, लक्ष्मीपुर
विज्ञापन

बेलडॉड़-देवरिया मार्ग जनपद मुख्यालय के लिए कम दूरी वाली सड़क है। जिस पर रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। सड़क के लोकार्पण से उम्मीद जगी थी, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बरकरार है।, संजय यादव, बढ़या हरदो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें