संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरनहीं गांव में शुक्रवार रात चोरों ने मेन गेट के रास्ते से घर के अंदर घुसकर लगभग दो लाख रुपये का आभूषण व घर का अन्य कीमती सामान चुरा लिया। हरनही गांव के रहने वाले त्रिलोकी प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि परिवार के सभी लोग सो गए थे। इसी बीच करीब डेढ़ बजे रात में उसकी पत्नी आवश्यक कार्य के लिए गेट खोलकर घर से बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बाहर छिपे चोर घर के अंदर घुस गए। घर में रखे बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा आभूषण व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। कोतवाल टीजे सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।