फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला पर जानलेवा हमला करने वाले पांच अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 29 Sep 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। बुजुर्ग महिला की पिटाई करने वाले मनबढ़ किस्म के पांच युवकों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। एक दिन पूर्व मनबढ़ ने हरैया वार्ड में घायल महिला के बेटे की दुकान से सामान फेंक कर विवाद किया उसके बाद महिला के घर जाकर लाठी डंडा के हमला कर दिया। जिससे महिला से सिर में गंभीर चोट आई। महिला के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस शुक्रवार की देर शाम पांच युवकों पर केस दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ठोका चुरामन गांव की रहने वाली विमला देवी का बेटा नगर के हरैया वार्ड में ठेला पर सामान बेचता है। शुक्रवार की शाम उसके गांव के रहने वाले मनबढ़ किस्म के कुछ युवक मौके पर पहुंचे और ठेला से सामान फेंकने लगे। रोकने पर ठेला पलट दिया। इसकी जानकारी जब बुजुर्ग महिला विमला देवी को हुई तो वह आरोपितों के घर पूछने गईं। इससे नाराज मनबढ़ ने आग बबूला हो गए और महिला के घर पहुंचकर लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने ठोकर चुरामन गांव के गौरव तिवारी उर्फ गुड्डू पुत्र रामजी, अजय तिवारी पुत्र रामध्यान, कृष पासवान पुत्र प्रेमचंद्र, कृष्ण पांडेय पुत्र जयप्रकाश, अनुज तिवारी पुत्र मनोज के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के बाद शनिवार को मेडिकल कराने के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया। कोतवाल टी जे सिंह ने बताया कि पांच लोग एक महिला का बेरहमी से पिटाई कर एक ठेले वाले का ठेला पलट दिया था। उन पांच अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें