खुखुंदू। जैतपुरा गांव में एक आटा चक्की से अनाज चोरी कर भाग रहा चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आटा चक्की मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। कुछ ही देर में बाद चोर को चक्की मालिक और उसके बेटे ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
इससे पहले भी पीड़ित के आटा चक्की में कई बार चोरी हो चुकी है। जैतपुरा गांव निवासी हरेंद्र गुप्ता ने घर पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आटा चक्की लगवा रखा है।
चक्की पर रखा गेहूं गायब होने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें दिखाई दिया कि चक्की के पास साइकिल लेकर आया चोर गेहूं की बोरी लेकर भाग रहा है। पीड़ित ने बुधवार की दोपहर में थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी, तभी चोर भी पकड़ में आ गया। पीड़ित ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि आटा चक्की मालिक थाने पर आकर सुलह-समझौता कर उसे छुड़ा ले गए। संवाद