फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नकब काटकर दो घरों में चोरी

Sun, 14 May 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के दो गांवों में शनिवार की रात चोरों ने नकब काटकर व ताला तोड़ कर नकदी व समान उड़ा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरियारपुर क्षेत्र के धूसवा में रिंकू प्रजापति धुसवा-सिसवा मार्ग पर टीनशेड का घर बना कर रहते हैं। शनिवार रात घर के पीछे की दीवार में नकब काट कर चोर घर में घुस गए और आभूषण व 50 हजार रुपए नकद सहित तीन बक्शे उठा ले गए। रविवार सुबह घर में आई रिंकू की पत्नी ने नकब देख चोरी होने की शोर मचाई। घर से कुछ दूरी पर खेत में फेंका गया खाली बक्शा गांव वालों को मिला। थाना क्षेत्र के पास के गांव सिसवा में भी चोरों ने बनारसी प्रसाद के घर को निशाना बनाया और घर के फाटक का ताला तोड़ कर घर में घुस गए। जहां से उनके बहू का पांच नग आभूषण, नकद रुपए व अन्य सामान ले कर चलते बने। चोरी होने की जानकारी घर वालों को रविवार सुबह में हुई। एसओ गोरखनाथ सरोज ने कहा कि दोनों गांवों में चोरी की सूचना पर पुलिस गई थी और जांच की जा रही है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें