फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद-बीज की दुकान में चोरी
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर फोरलेन सड़क किनारे स्थित खाद-बीज एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति के सचिव की दुकान को शुक्रवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर चैनल का ताला खोल काउंटर में रखा 62700 रुपये उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार/सचिव को घटना की जानकारी शनिवार को हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

पिपरपाती खुखुंदू चौराहा निवासी रामक्यास यादव क्रय विक्रय सहकारी समिति पिपरपाती के सचिव है। स्थानीय चौराहे पर फोरलेन के किनारे केनरा बैंक के बगल में उनकी अपने निजी मकान में खाद-बीज की बड़ी दुकान भी है। रोज की तरह वह शुक्रवार रात तकरीबन दस बजे अपनी दुकान बंद कर अंदर सोने चले गए। शनिवार भोर में जगने के बाद जब वह निकले तो देखे चैनल खुला था। आगे बढ़कर देखे तो काउंटर का सामान बिखरा पड़ा था। उसमें रखे 62,700 रुपये भी गायब थे। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस चोरों की धड़पकड़ के लिए अब दुकान के बगल में बैंक गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे का सहारा ले सकती है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें