फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्यालय से सीसीटीवी कैमरा चोरी

Sat, 24 Feb 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम स्थित एक विद्यालय से बृहस्पतिवार की रात सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सामान चोर उठा ले गए। लैब का ताला तोड़ने की भी कोशिश की गई। प्रधानाचार्य ने तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

खोराराम स्थित संवारी देवी इंटर कॉलेज व आईसीआई के प्रधानाचार्य बालेश्वर यादव ने तहरीर दी है। बताया है कि बृहस्पतिवार की रात में काॅलेज में लगे 25 सीसीटीवी कैमरे, वाॅयस रिकाॅर्डर, एक पानी का मोटर तथा एक आलमारी तोड़कर उसमें रखा महत्वपूर्ण अभिलेख, छह पंखे चोर उठा ले गए। जबकि लैब का ताला तोड़ने और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सामान चोरी करने की कोशिश की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें