फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मायके गई विवाहिता के कमरे का ताला तोड़ जेवरात चोरी

Fri, 31 May 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरडिहा लाला गांव की एक विवाहिता के कमरे का ताला तोड़कर सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। दो सप्ताह बाद मायके से ससुराल लौटी विवाहिता ने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। उसने बृहस्पतिवार शाम को थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडिहा लाला गांव निवासी पप्पू प्रसाद की पत्नी मंजू देवी की मां की तबीयत खराब होने पर वह दो सप्ताह पहले अपने कमरे का ताला बंद कर मायके चली गई। जबकि पति चालक है। वह गाड़ी चलाता है। मंजू देवी मायके से घर लौटी तो देखा कमरे का ताला टूटा पड़ा था। इसके बाद वह कमरे में जाकर देखी तो बॉक्स में रखा सोने का कीमती मंगलसूत्र और मांगटीका गायब था। सारा समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इसके बाद मंजू देवी अपने जेवरात खोजबीन करने लगी। आंगन में पटीदारों से पूछी कैसे हुआ तो वे मारपीट करने पर उतारू हो गए। मंजू देवी ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि मुझे घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें