गुमटी तोड़कर मोबाइल समेत, चार्जर, डाटा केबल चोरी
लार/मेहरौनाघाट। लार कस्बा पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर लार के विजय शर्मा की एक गुमटी में दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने गुमटी तोड़ पुराने मोबाइल, चार्जर, डाटा केबल, इयरफोन समेत करीब 14 हजार का सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे विजय शर्मा ने देखा कि पीछे से गुमटी का पटरा टूटा हुआ है। दुकान से कुछ दूरी पर एक विद्यालय परिसर में दुकान से चोरी हुए कुछ सामान मिला। इसके पहले भी एक बार दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। पीड़ित दुकानदार ने लार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर मिला है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद