फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : भाजपा ने गिरीश तिवारी पर लगाया दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : भाजपा ने गिरीश तिवारी पर लगाया दांव
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा ने चुनाव से तकरीबन 11 दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में गिरीश तिवारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने गिरीश तिवारी का नाम तय होने की जानकारी देते हुए कहा है कि भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

जिले के 56 वार्ड में जिला पंचायत सदस्य का टिकट मांगने के दौरान गिरीश तिवारी ने अपने को कभी अध्यक्ष पद का संभावित उम्मीदवार नहीं बताया। उधर, पांच से अधिक लोगों ने अपने- अपने को अध्यक्ष का दावेदार बताते हुए सदस्य का चुनाव लड़ा और हार गए। राजनीति के कुशल खिलाड़ी गिरीश तिवारी एवं उनकी टीम मजबूती से चुनाव लड़ी और विजयश्री हासिल करने के बाद चुप बैठ गई। भाजपा में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जीता जो खुद को अध्यक्ष का दावेदार घोषित कर लड़ा था। भाटपाररानी के महाइचपार भेड़ा पाकड़ के मूल निवासी गिरीश तिवारी की पत्नी मंजू देवी वार्ड नंबर 38 से पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें